वीडियो देखें-


https://youtube.com/watch?v=9SLUVzghdpI&feature=share

Dehradun.  A group of students from Northeast India called on Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Monday late evening at the Chief Minister’s residence at the Chief Minister’s Sevak Sadan under the Inter State Student Life Darshan.  Organized under the aegis of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad under the National Integration Tour Program, the students of the Northeast discussed with the Chief Minister the experiences of their visit to Dehradun and Mussoorie.  He described it as a pleasant feeling to be familiar with the rich cultural heritage and folk culture of the state along with natural beauty.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने भेंट की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक संस्कृति से परिचित होना सुखद अहसास बताया।

*यह भी पढ़ें-*

    


The Chief Minister said that Uttarakhand has similarities with the North East in many respects.  With the mountainous geography, we have a connection with the Himalayas.  He said that such study tours not only provide an opportunity to understand the rich heritage of each other’s state, but also share information about the schemes being run for public welfare.  Such events pave the way to make Prime Minister Shri Narendra Modi’s concept of “Ek Bharat-Shreshtha Bharat” meaningful and work to increase mutual coordination, cooperation and love among different states.

   
मुख्यमंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट के साथ उत्तराखण्ड की कई मामलों में समानता है। पर्वतीय भौगोलिक स्थिति के साथ हमारा हिमालय से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अध्ययन यात्रायें एक दूसरे राज्य की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर प्रदान ही नहीं करती बल्कि इससे जन कल्याण के लिये संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी साझा होती है। ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “एक भारत-श्रेष्ठ भारत“ की संकल्पना को सार्थक करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा विभिन्न राज्यों के बीच पारस्परिक समन्वय, सहयोग और प्रेम को बढ़ाने का कार्य करते हैं।


The Chief Minister said that there has been a unique relationship between the North Eastern states and Devbhoomi Uttarakhand since ancient times, the students coming from the North Eastern states full of their immense natural beauty and colorful folk culture will work to further strengthen this relationship.  He said that all of you must have tried to understand the special spiritual and religious practices of Devbhoomi Uttarakhand through this visit.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है, अपने असीम नैसर्गिक सौंदर्य व सतरंगी लोक संस्कृति से परिपूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों से पधारे छात्र इस संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपनी इस यात्रा द्वारा निश्चित रूप से देवभूमि उत्तराखण्ड की विशिष्ट आध्यात्मिक और धार्मिक पद्धतियों को समझने का प्रयास किया होगा।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami said that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, today the respect of India’s cultural, religious, spiritual and historical methods is increasing in the whole world.  Today the whole world is realizing the importance of our ancient concept of “Vasudhaiva Kutumbakam”.  It is our good fortune that today we all are witness to the great work being done in the country under the able leadership of the Prime Minister.  Whether it is removal of Article 370 from Kashmir, construction of Ram temple in Ayodhya, solution to the problem of triple talaq or the great task of connecting the North Eastern states with the mainstream of the country, respected Prime Minister Shri Narendra Modi has done many historical  Have done the work.  Today we all are seeing the fulfillment of our dream of a new India, a prosperous India and a powerful India.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक पद्धतियों का समूचे विश्व में मान बढ़ रहा है। आज संपूर्ण विश्व “वसुधैव कुटुंबकम“ की हमारी प्राचीन अवधारणा का महत्व समझ रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम सभी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश में किए जा रहे महान कार्यों के साक्षी हैं। चाहे वो कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, तीन तलाक की समस्या का समाधान हो या फिर उत्तर पूर्व के प्रदेशों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का महान कार्य हो, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज हम सभी एक नए भारत, समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के अपने सपने को पूरा होते हुए देख पा रहे हैं। 

   

On this occasion MLA Durgeshwar Lal, Ram Singh Kaida, Travel Coordinator Chow Khaganko Ylong, State President Dr. Mamta Singh along with students from North East Karjum Karlo, Attamchi R.Marak, Pei Pani Godak, Monita Jamatia, Sange Kamro, Lalrinfeli etc.  was present.

   
इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, राम सिंह कैड़ा, यात्रा संयोजक चाऊ खगंको वाय लोंग, प्रांत अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह के साथ पूर्वोत्तर के छात्र छात्रायें करजुम करलो, अत्तमची आर.मारक, पेई पानी गोदक, मोनिता जमातिया, संगे कामरो, लालरिनफेली आदि उपस्थित थे।

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

You may have missed