गढ़वाल के देवोजीत रावत ने नेशनल तीरंदाजी में गोल्ड और रजत जीत किया राज्य का नाम रोशन :Tehri

देहरादून। नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं ने प्रदेश का नाम किया रोशन।

एक गोल्ड और एक सिल्वर जीत किया धमाल।

दिल्ली की ऐश्वर्या शर्मा ने एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया।

मध्यप्रदेश में चल रही नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के युवाओं ने अंडर 19 में प्रतिभाग कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

टिहरी गढ़वाल के देवोजीत रावत ने नेशनल तीरंदाजी में अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। रावत ने प्रतियोगिता में एक (1) स्वर्ण पदक एवं (1) रजत पदक जीतकर राज्य के नाम किया है।

देवोजीत मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के भिलंगना के मूल निवासी हैं। देवोजीत की चाची सीता रावत भिलंगना भिलंग पट्टी से जिला पंचायत सदस्य भी हैं और चाचा भजन रावत एक प्रबुद्ध समाज सेवी हैं।

देवोजीत रावत की इस जीत की खबर को सुनकर क्षेत्र में खुशी की लहर है और क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने  के इस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए बधाईयां दी हैं।

तीरंदाजी तलवारबाजी खो-खो और साइकिलिंग की प्रतियोगिताएं जबलपुर में हो रही हैं। जबलपुर में चल रहे खो-खो और तीरंदाजी की प्रतियोगिता में नए-नए कीर्तिमान खिलाड़ी रच रहे हैं।

तीरंदाजी में दिल्ली की ऐश्वर्या शर्मा ने एक नया कीर्तिमान बना दिया। ढाई सौ मीटर रेंज में 705 अंक अर्जित करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने एक विश्व कीर्तिमान बनाया है, लेकिन इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल नहीं कहा जाएगा क्योंकि खेलो इंडिया अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर दर्ज प्रतियोगिता नहीं है।

लेकिन भविष्य में होने वाले एशिया स्तर के प्रतियोगी मैचों में देश को अच्छे खिलाड़ी मिल पाएंगे इसकी पूरी उम्मीद है।

Khelo India Youth Games, 13 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन जारी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश के खिलाड़ियों को गोल्ड जीतने पर 5 लाख इनाम की घोषणा की है। ऐसे में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही।

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

धर्म और संस्कृति