देहरादून (बड़ी खबर) कॉलेज के बाहर हरियाणा के छात्रों के बीच गैंगवार की तरह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Dehradun में कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच गैंगवार,

Hariyana हरियाणा के दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ Firing,

Student देहरादून में प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित यूपीईएस UPES फिर छात्रों के विवाद से चर्चा में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक बताया यह जा रहा कि यहां बुधवार रात छात्रों में संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार विवाद गुरुवार सुबह भी हुआ।

इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस या कंट्रोल रूम में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई।

स्थानीय लोगों से पता लगा तो पुलिस ने गुरुवार को जांच शुरू की। इस दौरान पता लगा कि हरियाणा के छात्रों का दूसरे ग्रुप से विवाद हुआ है। हॉस्टल में संघर्ष हुआ

जिसमें पुलिस ने आयुष दुबे मूल निवासी अंबाला हरियाणा, राघव बंसल निवासी कैथल हरियाणा का पुलिस ऐक्ट में चालान किया।

हरियाणा के यह दोनों ही यूपीईएस के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना आई।

उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार रात पौंधा हॉस्टल, थाना प्रेमनगर में झगड़े पर फायरिंग हुई।

दून एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, यूपीईएस रजिस्ट्रार मनीष मदान ने कहा कि हम भी जांच करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

यह भी पढ़ें-

धर्म और संस्कृति