क्रूर ग्रह शनि देव महाराज इतनी जनवरी को कुंभ राशि में हो जाएंगे अस्त, इन 4 राशि वालों की…

अब स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं परेशान करेंगी। शनि के अस्त होने से इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा।

भारतीय ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह बताया गया है। शनि महाराज ग्रह न्याय, नौकरी, राजयोग आदि का कारक होता है। साथ ही सूर्य पुत्र शनि ग्रह क्रूर ग्रहों की श्रेणी में आते हैं।

इस 31 जनवरी को शनि देव महाराज कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और उसके ठीक 35 दिन बाद उदय होंगे।

शनि ग्रह के इस गोचर का प्रभाव न्याय, नौकरी, राजयोग से जुड़े सभी सेक्टर पर व्यापक स्तर पर देखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

शनि महाराज के अस्त होने से 4 राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा-

31 जनवरी को शनि अस्त होने का मुहूर्त

शनि के अस्त होने का समय – 31 जनवरी, 2023 (मंगलवार) को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट

शनि के उदय होने का समय – 5 मार्च, 2023 (रविवार) को रात्रि 8 बजकर 25 मिनट

आपको बता दें कि इस जनवरी माह में सूर्य, शनि, मंगल, सहित कई बड़े ग्रहों का गोचर हुआ है। अब इसी क्रम में एक और अंतिम गोचर 31 जनवरी को होने जा रहा है। इस दिन न्याय के देवता शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त होंगे। इस घटना को शनि का डूबना भी कहते हैं। शनि ग्रह के इस गोचर का सभी राशियों पर काम ज्यादा असर होगा।

शनि महाराज के अस्त होने से 4 राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा-

मेष-

मेष राशि के वालों के दसवें घर में शनि देव अस्त होंगे। शनि ग्रह के अस्त होने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियां शुरू होंगी। आप पैसों के लेन-देन को लेकर झूठ या गलत आरोपों में फंस सकते हैं।

मेष राशि वालों को ज्योतिषीय सलाह है कि शनि के उदय होने तक यानी 31 जनवरी से 35 दिनों तक किसी भी प्रकार निवेश न करें। आपका वैवाहिक जीवन में परेशानियों से घिरा रहेगा। शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना आपके लिए उत्तम रह सकता है।

कर्क-

कर्क राशि के जातकों के लिए सातवें घर में शनि ग्रह अस्त होंगे। इस गोचर से आपको व्यापार और नौकरी में कई समस्याएं आएंगी।

कर्क राशि वाले 5 मार्च तक आपको किसी भी प्रकार नया काम करने से बचना होगा। खासतौर पर नया व्यापार तो भूलकर भी ना करें। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से आपके सितारे बुलंदी पर पहुंच सकते हैं।

सिंह-

सिंह राशि के जातकों के छठवें भाव में शनि देव अस्त होंगे। इस समयकाल में आपको कोई गंभीर बीमारी परेशान कर सकती है। बीमारियों की वजह से खर्च ज्यादा होगा।

सिंह राशि वालों को पैसों की तंगी आपको मानसिक परेशानी देगी। शनिवार का व्रत रखना सिंह राशि की समस्याओं को कम कर सकता है।

कुंभ-

शनि ग्रह कुंभ राशि में ही अस्त हो रहे हैं। ऐसे में कुंभ राशि पर ही इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए इस विचार पर विराम लगा दें। अभी सही समय नहीं है।

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति से लेकर पारिवारिक स्थिति तक सभी पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी मनमुटाव बना रहेगा। प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को खाना खिलाने से प्रतिकूल प्रभाव खत्म हो सकता है।

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

धर्म और संस्कृति