बड़ी खबर: चमोली जिला पंचायत अध्यक्षा भंडारी को पद से हटाया, उपाध्यक्ष लक्षमण रावत को दिया पदभार, रजनी भंडारी पर यह हैं आरोप

देहरादून। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को जिला पंचायत अध्यक्षा चमोली के पद से हटाया।
उत्तराखण्ड शासन ने जारी किए आदेश।
नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में अनियमितता/गड़बड़ी के गंभीर आरोप में हटाया।
रजनी भंडारी जाएंगी न्यायालय की शरण में।
उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को दिया पदभार।
चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है।
उत्तराखण्ड के चमोली जिले में वर्ष 2012-13 में पर्यटन विभाग से आवंटित बजट से नंदा राजजात यात्रा का संचालन हुआ था।
*यह भी पढ़ें-*
इस दौरान करीब 64 योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। उच्च न्यायालय के आदेश पर इस प्रकरण की जांच शासन द्वारा कराई गई थी। जांच में बड़ी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी।
इस पर आज शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटा दिया। अपर सचिव ओंमकार सिंह ने इसके विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।
चमोली जिला पंचायत अध्यक्षा को अनियमितता प्रकरण में पद से हटाये जाने पर रजनी भंडारी की ओर से कहा गया कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण कार्यवाही राजनीतिक दबाव में की गयी है, वे इसके लिए न्याय की शरण में जायेंगी।
वहीं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रहे लक्ष्मण सिंह रावत को जिला पंचायत अध्यक्ष का पदभार दिया गया है।
देखें पूरा आदेश-



यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-