देहरादून (चक्का जाम) यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मी इस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पे
देहरादून। राज्य में बस यात्रियों को हो सकती है अब परेशानी, राज्य में बसों के पहिए थम सकते हैं।
उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मियों ने आगामी 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने निजीकरण के विरोध में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। उनकी बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
प्राप्त मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कर्मचारी 31 जनवरी मध्यरात्रि से राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने इसके लिए देहरादून के गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय में बैठक की।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा गढ़वाल मंडल में 27 जनवरी को आईएसबीटी में धरना देगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर बसों का संचालन बंद किया जाएगा।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में तुली है। निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कई सालों से चल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों को एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बनाना पड़ा है।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-