देहरादून (बड़ी खबर) उत्तराखण्ड पुलिस के 20 दरोगा एक साथ सस्पेंड

Dehradun Uttarakhand Police Sub Inspector Suspend
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस प्रशासन से। आज की बड़ी खबर,
उत्तराखंड पुलिस के 20 दरोगा एक साथ निलंबित किये गए,
एडीजी डॉ वी मुरुगेशन ने किए निर्देश जारी,
साल 2015 – 16 में सब इंस्पेक्टर की हुई भर्ती जांच में हुआ खुलासा,
भर्ती में धोखाधड़ी और नकल करके पास होने का आरोप,
संबंधित पुलिस कप्तानों को भेजे गए निलंबित दरोगाओं की सूची,
उत्तराखंड दारोगा भर्ती घोटाले मामले में 20 दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। दारोगा भर्ती घोटाले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
एडीजी डॉ. वी मुरूगेशन ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश के बाद की गई है। कहा कि जब तक विजिलेंस जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक यह दारोगा सस्पेंड रहेंगे।
बता दे कि 2015-16 पुलिस दारोगा भर्ती की जांच विजिलेंस कर रही है। नियुक्ति पाने वाले कई दारोगा के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है। करीब 40 से अधिक दारोगा पर अवैध तरीके से नियुक्ति पाने का आरोप है।
*यह भी पढ़ें-*
*यह भी पढ़ें-*