देहरादून (बड़ी खबर) बहन और मामी पर चलाई गोली, पूर्व फौजी हुआ गिरफ्तार

देहरादून। यहां मामा के श्राद्ध में गया एक पूर्व फौजी चचेरी बहन की बात से इतना नाराज हो गया कि उसने आवेश में आकर मामी और चचेरी बहन पर फायर खोल दिया।

लेकिन गनीमत रही कि उस पूर्व फौजी की लाइसेंसी पिस्तौल से निकली गोलियां दोनों के बगल से होकर निकल गईं।

मामले में दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपी पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

उक्त घटना देहरादून के प्रेमनगर के विंग नंबर सात में 11 जनवरी को हुई थी। जहां आशा क्षेत्री के पति का वार्षिक श्राद्ध का था। इसमें आशा के पति का भांजा विक्की क्षेत्री व अन्य रिश्तेदार भी आए हुए थे।

मामी आशा और विक्की के बीच किसी बात पर विवाद होने लगा। आशा के साथ में उनकी भांजी मंजू भी थी। मंजू विक्की की चचेरी बहन भी है। इस झगड़े में विक्की ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों पर एक-एक फायर कर दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को विक्की को गिरफ्तार कर लिया। विक्की ने पुलिस को बताया कि वह नौवीं गढ़वाल राइफल्स से 2014 में सेवानिवृत्त हुआ। तब से वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता है। बताया कि आशा और मंजू ने एक बार विक्की की पत्नी से कहा था कि उसके किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस बात को लेकर विक्की और उसकी पत्नी में विवाद होने लगा।

11 जनवरी को वह मामा के श्राद्ध में आया तो यहां मंजू ने इसी बात को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। इससे वह गुस्सा हो गया और फायर झोंक दिया।

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

धर्म और संस्कृति