चकराता मसूरी में हिमपात और बर्फ की फुहारें, देहरादून में रात भर बारिश

देहरादून जिले के ऊंचाई वाले इलाकों लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, देवबन में बर्फ की चादर
दून में रात भर झमाझम बरसे बदरा

देहरादून जिले के चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। जबकि शुक्रवार आधी रात के बाद करीब एक बजे मसूरी में भी बर्फ की फुहारें पड़ीं हैं।
चकराता में तो बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्र लोखंडी, लोहारी, जाड़ी, देवबन, मुंडली, कनासर, खडंबा आदि क्षेत्रों में रास्ते, पहाड़, घर, मकान सभी बर्फ की चादर से ढक गए। जिसके बाद गुरुवार देर शाम तक चटक धूप खिली,जिसके कारण ठंड से राहत महसूस हुई।
वहीं रात करीब ग्यारह बजे के बाद आसमान में बादल छाने व बारिश शुरू हो जाने से एक बार फिर से मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। रात में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया।
बर्फबारी की खबर मिलने के साथ ही विकासनगर समेत आसपास के मैदानी इलाकों से पर्यटकों का चकराता पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि अभी क्षेत्र में बेहद हल्की बर्फबारी हुई है, लेकिन मौसम के रुख को देखते हुए जल्दी ही अच्छी बर्फबारी की उम्मीद है।
वहीं देहरादून में जहां बृहस्प्रीवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई, शुक्रवार दिन में धूप खिली रही तो शुकवार रात झमाझम बारिश हुई, जो शनिवार प्रातः तक जारी रही।
*यह भी पढ़ें-*
*यह भी पढ़ें-*