उत्तराखण्ड में डोली धरती, अब 5.1 का जोरदार झटका….

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर डोली धरती। प्रदेश में आज एक बार फिर भूकंप के झटके 2 बार महसूस किए गए।
दोपहर में आए भूकंप के झटके जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। उस भूकंप का केंद्र लैंसडाउन बताया जा रहा है।
वहीं आज ही रात 8 बजे से 3 मिनट पहले फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
ये झटके 7:57 बजे रात में आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई है।
पहले बार ऋषिकेश में भूकंप के झटके शाम 4.25 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले 9 नवंबर को भी दो बार भूकंप आया था भूकंप के झटके उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे रात में जग रहे लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए थे।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, नेपाल और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और गाजियाबाद में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये।
उत्तराखण्ड के हरिद्वार, पौड़ी ,टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये।
भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था। जो उत्तराखण्ड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है।
भूकंप का झटका शाम 7 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया. दिल्ली सहित उत्तराखण्ड, यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
नेपाल में रहा भूकंप का केंद्र-
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार नेपाल में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। लोगों में दहशत का माहौल है।