DM नैनीताल बने धीरज सिंह गर्ब्याल, 11 IAS और 01 PCS के ट्रांसफर, पौडी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल में नए DM

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने 11 IAS व 1 PCS अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है।
पौडी गढ़वाल के DM धीरज सिंह गर्ब्याल को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है।
पिथौरागढ़ के DM विजय कुमार जोगदाण्डे को पौडी गढ़वाल का जिलाधिकारी बनाया गया है।
चंपावत के DM सुरेंद्र नारायण पांडे को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार विनीत तोमर को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आनन्द स्वरूप को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
साथ ही आर मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का प्रभार हटा दिया गया है।
IAS सविन बंसल, नितिन सिंह भदौरिया, सुश्री सोनिका, सौरभ गहरवार, अनुराधा पाल के साथ ही PCS देव कृष्ण तिवारी के विभागों में भी फेर बदल किया गया है।
देखें पूरी सूची-

