बहू को लेकर भाग गया ससुर, ऐसे हुआ खुलासा

पानीपत। हरियाणा में रिश्तों को कत्ल कर देने वाली बेहद शर्मसार घटना सामने आई है। जहां एक ससुर अपनी बहू को लेकर चंपत हो गया।
हरियाणा के पानीपत की घटना
चार साल पहले हुई थी शादी
दोनों के बीच अवैध संबंध
CCTV से हुआ फुटेज खुलासा
पुलिस कर रही तलाश
बताया जा रहा है कि ससुर व बहु के बीच मे लम्बे समय से प्रेम हिलोरे ले रहा था। जबकि दोनों दिखावे के लिए झगड़ते भी थे।
सीसीटीवी फुटेज से ससुर-बहु के भागने की घटना का खुलासा हुआ। जबकि घर वाले तो कुछ और ही सोच रहे थे।
हरियाणा के पानीपत जिले की सैनी कॉलोनी में यह सब हुआ। ससुर का नाम सलीम और बहू का नाम है आसमा। ससुर का रंग कुछ काला है जबकि बहू गोरी चिट्टी है। (बदले हुए नाम)
आसमा की शादी सैनी गांव के सलीम के पुत्र अब्दुल के साथ चार साल पहले हुई थी। आसमा के तीन साल की बेटी और 10 माह का बेटा है।
बेटे की शादी के बाद ससुर और बहू में प्यार हो गया। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। कुछ रोज पहले दोनों ने घर से भागकर कहीं और रहने की प्लानिंग कर ली।
घर से भागने के लिए बहू ने खाने में नशे की गोलियां मिलाईं। खाना खा कर सब बेहोशी की हालत में सो गए। सुबह चार बजे के आसपास पहले ससुर सलीम घर से निकला और घर से बाहर आकर बहू का इंतजार करता है।
फिर कुछ देर बाद बहू अपने 10 माह के बेटे को लेकर घर से निकलती है, दोनों मिलते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।
दोनों के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है। यह घटना 14 दिन पुरानी है। घर वाले भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सब कैसे हो गया।
परिवार वालों ने रिश्तेदारों में भी पता किया। दोनों का कुछ पता नहीं चलने पर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह रिपोर्ट 28 अगस्त को दर्ज हुई है। लेकिन सीसीटीवी ने दोनों का राज खोल दिया। तब जाकर अब मामला मीडिया के संज्ञान में आया है।
आसमां का पति अब्दुल मुंह ने पुलिस को बताया कि शक की कोई बात ही नहीं थी। मेरे अब्बा और आसमा के बीच झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच बोलचाल तक नहीं थी। हम सोच भी नहीं सकते हैं, कि आसमा ऐसा कदम उठाएगी कि परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।